Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Indian thought stream establishing coordination: Bajrang Lal

भारतीय चिंतन धारा समन्वय स्थापित करने वाली : बजरंग लाल

Sun, 03 Sep 2023 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Indian thought stream establishing coordination: Bajrang Lal

विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय एवं संस्कृत भारती उत्तरांचल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर विशिष्ट व्याख्यान के लिए आमंत्रित मुख्यवक्ता डॉ. बजरंग लाल गुप्त ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था आज भी पश्चिम की दृष्टि से चलायमान हो रही, जो कि हमारी सनातन सार्वभौमिक संस्कृति के विपरीत है। भारतीय चिंतन धारा समन्वय स्थापित करने वाली है, कभी भी सनातन संस्कृति किसी के ऊपर अपने को श्रेष्ठ मानने की नहीं रही है। हमने बहुत्व में एकत्व की दृष्टि रखी है | कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातन संस्कृति ने संपूर्ण विश्व को सर्वप्रथम वरण किया है | इसके पूर्व श्रावणी पूर्णिमा को डाॅ. शैलेश तिवारी के संयोजन में श्रावण पुण्यकर्म पर्व का आयोजन प्रेमनगर आश्रम घाट पर किया गया। कार्यक्रम में संस्कृत सप्ताह के संयोजक डाॅ. अरुण मिश्र, कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी, मीनाक्षी, डाॅ. सुमन भट्ट, डाॅ. विनय सेठी, डाॅ. श्वेता अवस्थी, सुशील चमोली, डाॅ. उमेश शुक्ल, डाॅ. कंचन तिवारी सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र ऑनलाइन जुड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed