{"_id":"5f4a95db8ebc3e4ae354ae0a","slug":"increased-vigilance-and-action-on-increasing-cases-of-dengue-and-corona-haridwar-news-drn3545669100","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू और कोरोना के मामले बढ़ने पर ज्यादा बढ़ाई सतर्कता और कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू और कोरोना के मामले बढ़ने पर ज्यादा बढ़ाई सतर्कता और कार्रवाई
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते जिलाधिकारी सी रविशंकर ।
- फोटो : HARIDWAR
कोरोना के साथ डेंगू के बढ़ते मामलों से प्रशासन की परेशानी भी बढ़ गई है। कोरोना के साथ डेंगू के रोकथाम के लिए जिलाधिकारी ने सभी निकायों, तहसील प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करके जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने निकाय क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की कंस्ट्रक्शन साइटों पर कार्यदायी संस्थाओं को जलभराव वाले स्थानों पर नियमित लार्वा नष्ट करने, दवा छिड़काव और फॉगिंग करने के निर्देश दिए।
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत बैठक में जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि सभी निकायों के अधिकारी डेंगू के मामलों को लेकर सतर्कता और जागरूकता अभियान बढ़ाएं। जिन निकाय क्षेत्रों में डेंगू मामले नहीं आ रहे वहां भी दवा छिड़काव और लार्वा नष्ट करने लिए अभियान चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि मलेरिया अधिकारी की निगरानी में डेंगू पॉजिटिव पाए गए क्षेत्रों में न केवल क्षेत्रवार बल्कि व्यक्तिवार सर्वे कर यह सुनिश्चित किया जाए कि पॉजिटिव व्यक्ति के परिवार, मोहल्ला आदि में कितने लोग प्रभावित हैं, कितने लोग पूर्व से बीमारी ग्रसित हैं। सभी मोहल्लों में स्वच्छता समिति को सक्रिय कर इनके माध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधयों को सूचना दी जाए। जिले के सभी अधिकारी अपने कार्यालय का डेंगू निरीक्षण संबंधी प्रमाणपत्र प्रत्येक माह की एक और 15 तारीख को अनिवार्य रूप से देंगे।
विज्ञापन
पाबंद क्षेत्रों में निर्धारण में भी तत्परता बरती जाए। स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों और औचित्यपूर्ण ढंग से पाबंद जोन का निर्धारण न किया जाए। डीएम ने होम क्वारंटीन के उल्लंघन के मामलों में मुकदमा दर्ज कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल, सीएमओ डॉ. एसके झा, सुरजीत सिंह पंवार, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर शैलेंद्र सिंह नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज, एसीएमओ डॉ एचडी शाक्य, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव सहित समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
प्राइवेट पैथोलॉजी लैब पर निगरानी के निर्देश
डीएम ने प्राइवेट कोरोनो टेस्टिंग लैब और फ्लू क्लिनिकों की ओर से अधूरी सूचना व सूचना छिपाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोविड केयर सेंटर में दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता, सफाई और सैनिटाइज में लापरवाही न बरतने को कहा। मरीजों को अच्छा और गरम खाना देने को कहा।