फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Including the three arrested gang leader

गैंग सरगना समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 26 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 26 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। मल्टीनेशनल कंपनी के उत्पाद प्रकरण में एसओजी एवं सिडकुल पुलिस ने गैंग सरगना नीटू को उसके दो साथियों के साथ धर दबोचा। इनकी कार से बड़ी संख्या में हिमालया कंपनी की फेसवॉश और पॉन्ड्स कंपनी की क्रीम बरामद की गई है। साथ ही निशानदेही पर पैकिंग में प्रयुक्त होने वाली मशीन, फेयर एंड लवली की 80 हजार खाली ट्यूबें बरामद की गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को सिडकुल थाने में एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने संवाददाताओं को बताया कि रानीपुर पुलिस एवं एसओजी ने चार दिन पहले संजीव को हिमालया कंपनी की नकली फेसवॉश के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि कई मल्टीनेशनल कंपनियों के नकली उत्पाद बनाने का मास्टरमाइंड नीटू है। एसओजी एवं सिडकुल पुलिस ने बृहस्पतिवार रात नीटू को उसके साथी आदर्श एवं गुलफाम कबाड़ी के साथ सिडकुल स्थित डैंसो चौक के पास से धर दबोचा। तलाशी लेने पर कार से हिमालया कंपनी की फेसवॉश एवं पॉन्ड्स कंपनी की क्रीम बड़ी संख्या में बरामद हुई।
विज्ञापन


गैंग सरगना नीटू की निशानदेही पर पुलिस ने सलेमपुर गांव में गुलफाम कबाड़ी के गोदाम पर छापा मारा। यहां से पुलिस टीम ने पैकिंग मशीन और फेयर एंड लवली की 80 हजार खाली ट्यूब बरामद की। एसएसपी के अनुसार फेयर एंड लवली हिंदुस्तान यूनीलीवर कंपनी का उत्पाद है और यह इसे लॉटस कंपनी से भी बनवाता है। खाली ट्यूब का आर्डर तीन-चार माह पहले खत्म हो चुका था। कंपनी से स्क्रेप लेने वाले ठेकेदार संदीप के पंचायत चुनाव में व्यस्त होने के कारण गुलफाम कबाड़ी ने खाली ट्यूब उठा ली थी और दस हजार में गैंग को बेच दी थी। एसएसपी के अनुसार सहारनपुर निवासी राजू की भी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी हुई गिरफ्तारी
नीटू सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी गांव पटलोकर थाना बेहट जिला सहारनपुर (हाल निवासी बैरियर नंबर छह मोहल्ला मिट्टल विहार रानीपुर, हरिद्वार), आदर्श यादव पुत्र भूषण यादव निवासी पथरी पावर हाउस बहादराबाद, गुलफाम पुत्र इकबाल निवासी बंदरटोल मंगलौर।

दिल्ली से खरीदते थे माल
नकली उत्पाद के लिए मैटीरियल दिल्ली से खरीदा जाता था। पुलिस की मानें तो दिल्ली के बवाना में कुलदीप नाम के व्यक्ति की फैक्ट्री से मैटीरियल 105 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदा गया था। फिर जगतपुरी में बॉबी नाम के व्यक्ति की फैक्ट्री में पैकिंग की गई थी। यह माल वह पहले बेच चुके थे। कुलदीप से इनकी जान पहचान राजू ने करवाई थी और बॉबी का परिचित आदर्श है।

चंद रुपये में होती थी तैयार
बड़ी से बड़ी कंपनी का नकली उत्पाद तैयार करने में चंद रुपये लगते थे। मोटी कमाई गैंग और दुकानदार कर रहे थे। एसपी सिटी नवनीत सिंह के अनुसार हिमालया कंपनी के 50 ग्राम का फेसवॉश तैयार करने में दस से 12 रुपये खर्च आता था और यह 25 से 30 रुपये में ट्यूब दुकानदार को बेच देते थे।


पुलिस टीम में शामिल
पुलिस टीम में एसओ राजीव रौथाण, एसएसआई कुंदन सिंह राणा, एसआई प्रदीप रावत, एसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई दीपक कठैत, एसओजी प्रभारी नरेंद्र बिष्ट, कांस्टेबल विवेक, शशिकांत, मनीष चौधरी, नरेंद्र सिंह राणा, इकबाल मलिक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed