फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Inaugurated the construction of roads and speed breakers

Haridwar News: सड़कों और स्पीड ब्रेकर निर्माण का किया शुभारंभ

Fri, 02 Jun 2023 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Inaugurated the construction of roads and speed breakers

विज्ञापन
शिवालिक नगर नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कई वार्डों में सड़कों और नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वहीं पूरे क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज, अस्पताल और संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया।




शिवालिक नगर पालिका में 50 दिन 150 काम अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पालिकाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को वार्ड दो में मुख्य मार्ग की दो सड़कों, वार्ड पांच में दो सड़कों, वार्ड तीन और एक इंटरलॉकिंग टाइल्स, नाली निर्माण और सभी वार्डों में स्पीड ब्रेकर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है। कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ जल्द दिलाने का भाजपा सरकार का वादा धरातल पर नजर आ रहा हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, रविकांत गुप्ता, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, सुमन शर्मा, रीना तोमर, अंशुल शर्मा, प्रमोद डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed