फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   In Jwalapur, he hypnotized a woman and ran away with her jewellery

Haridwar News: ज्वालापुर में महिला को सम्मोहित कर जेवर ले भागा

Sun, 18 May 2025 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
In Jwalapur, he hypnotized a woman and ran away with her jewellery
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर से बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर सोने के जेवर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, राजेश कुमार पुत्र रामयशपाल सिंह निवासी ग्राम सीतापुर ज्वालापुर ने शिकायत देकर बताया कि उसकी मां माया देवी 13 मई को किसान मार्केट सराय रोड से सामान लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में एक व्यक्ति ने उन्हें सम्मोहित कर लिया। आरोपी उन्हें बहला-फुसलाकर जटवाड़ा पुल पार कर एक मंदिर के पास पार्क में ले गया।
विज्ञापन


आरोप है कि मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन, कानों से दो कुंडल और उंगली से सोने की अंगूठी उतार ली। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। कुछ मिनट बाद उन्हें ठगी होने का पता चला। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed