{"_id":"57a389804f1c1ba8672b8ca7","slug":"in-celebration-of-teej-shrouded-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज के उल्लास में डूबा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज के उल्लास में डूबा शहर
hridwar uttrakhanda india
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
तीज गीतों पर थिरकी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। शहर में हरियाली तीज के मौके पर गुरुवार को शहर में जगह-जगह आयोजन किए गए। जिनमें महिलाओं ने मेहंदी से हाथ सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। झूले झूलते हुए तीज के गीत भी गाए गए।
विज्ञापन
हरिद्वार ग्रामीण महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मोनिका जैन की ओर से देशरक्षक औषद्यालय में आयोजित तीज समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी हरबंश सिंह चुघ की पत्नी अवनीत चुघ ने किया। उन्होंने कहा कि त्यौहार आपसी सौहार्द को बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी से इस तरह के आयोजनों में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। तीज क्वीन का ताज मंजू गुप्ता के सिर पर सजा। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चौहान, ग्रेस कश्यप, बीना कपूर, सुभद्रा आर्य, मुक्ता आहूजा, मीना खुराना, रश्मि गुप्ता, पूनम भगत, प्रभा चौहान आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
भारत विकास परिषद कुंभ नगरी शाखा की ओर से पातंजल योग धाम में आयोजित तीज महोत्सव में भी महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। वक्ताओं ने तीज को हिंदू संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार बताते हुए कहा कि यह त्यौहार सौहार्द के रंग बिखेरता है। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव कुमार सर्राफ, डा. डीएन शर्मा, एसके गर्ग, नरेश रानी गर्ग व शाखा अध्यक्ष रेखा अग्रवाल ने किया। मेहंदी प्रतियोगिता में संगीता गर्ग प्रथम व रनिका भार्गव दूसरे स्थान पर रही। सीमा शर्मा को तीज क्वीन चुना गया।
विज्ञापन
ढोलक गीत और नृत्य प्रतियोगिताओं में कमलेश कटारिया, शिक्षा सिंघल, रीना गर्ग, बबीता गोयल, मंजू वत्स, रश्मि अग्रवाल और सीमा शर्मा विजेता रहे। कार्यक्रम की संयोजिका साधना भार्गव, मंजू वत्स और बबीता गोयल ने संचालन किया। अंजना गुप्ता, अरुणा बंसल, मधुबाला गर्ग, संध्या शर्मा, सुधा गुप्ता, शशि अग्रवाल आदि ने विचार रखे।