{"_id":"618ac0777f6b9e3790558506","slug":"illegal-rooms-sealed-in-mansa-devi-temple-premises-haridwar-news-drn395645621","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनसा देवी मंदिर परिसर में बने कमरों को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनसा देवी मंदिर परिसर में बने कमरों को किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनसा देवी मंदिर परिसर में अवैध रूप से बनाए गए 13 कमरों पर मंगलवार को सील लगा दी गई। इससे पहले इन कमरों पर राजाजी प्रशासन ने ताले लगाए थे। राजाजी टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई की गई।
राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के जंगलों में मां मनसा देवी मंदिर है। मंदिर में देश-विदेश से श्रद्घालु आते हैं। इसको देखते हुए मंदिर ट्रस्ट को दशकों पहले 1600 वर्ग मीटर जमीन आवंटित हुई थी, लेकिन ट्रस्ट की ओर से आवंटित जमीन से अधिक पर कब्जा करके कमरों का निर्माण कर दिया गया। इनमें कुछ में तो मंदिर प्रशासन स्वयं उपयोग कर रहा था। कुछ को इन्हें फूल-प्रसाद, ढाबों और रहने के लिए दे दिया गया था। बताया जाता है कि यहां एक गोशाला के लिए भवन का निर्माण किया गया था। हालांकि, उसमें गाय नहीं हैं। इसके अलावा कुछ कमरे खाली भी पड़े हुए थे। इस मामले की शिकायत शासन से की गई तो राजाजी के अधिकारी जागे। 30 अक्तूबर को अवैध रूप से बने कमरों को वन्य जीव प्रतिपालक ललिता प्रसाद टम्टा और रेंजर ने ताले ठोकर अपने कब्जे में ले लिया था।
मंगलवार को राजाजी के डायरेक्टर डीके सिंह की देखरेख में सभी कमरों पर सील करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान शिकायतकर्ता वासु सिंह भी मौजूद रहे। डायरेक्टर डीके सिंह ने हरिद्वार वन प्रभाग के कार्यालय में शिकायतकर्ता को भी सुना गया। जिसमें उसकी शिकायत का निस्तारण भी किया गया। इस मौके पर डीएफओ नीरज शर्मा, राजाजी के डिप्टी डायरेक्टर महीपाल सिंह सिरोही, वन्य जीव प्रतिपालक ललिता प्रसाद टम्टा और हरिद्वार रेंजर विजय कुमार सैनी भी मौजूद रहे।