फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Illegal animal slaughter caught in house raid, one arrested

Haridwar News: घर में छापा मारकर पकड़ा अवैध पशु कटान, एक गिरफ्तार

Fri, 06 Mar 2026 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Illegal animal slaughter caught in house raid, one arrested
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्साबान मोहल्ले में एक घर में अवैध पशु कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर करीब 180 किलो मांस बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुरैशीयान मस्जिद के पास स्थित एक मकान में अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। मकान का दरवाजा खुला होने पर अंदर से कटान की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने दबिश देकर मौके से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बिलाल निवासी मोहल्ला कस्साबान बताया। पुलिस ने मौके से करीब 180 किलो मांस और कटान में प्रयुक्त सामान बरामद किया।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि के लिए पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजयपाल जादौन को मौके पर बुलाया गया। सैंपल लेकर जांच के लिए सील कर लैब भेज दिया। सैंपल लेने के बाद बाकी मांस और अवशेषों को आबादी से दूर सराय ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में गड्ढा खोदकर नष्ट कराया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed