{"_id":"58541eff4f1c1b686f64ce14","slug":"if-you-do-not-cash-in-pnb-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश न मिलने पर पीएनबी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न मिलने पर पीएनबी में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक की भेल स्थित मुख्य शाखा में कैैश नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूट गया। बैंक अधिकारियों की ओर से कोई सकारात्मक आश्वासन न दिए जाने और वार्ता तक न करने पर गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। बैंक प्रबंधन का पुतला फूंका। लोगों ने आरोप लगाया कि देश में रुपये की किल्लत है, लेकिन बैंकों के स्टाफ ने कमीशन खोरी में रुपये बदलवा दिए।
शुक्रवार को लोग अपने खातों से रुपये निकालने के लिए भेल स्थित पीएनबी की मुख्य शाखा में पहुंचे। बैंक में सुबह आठ बजे से ही लोगों की लाइन लग गई थी। दस बजे बैंक के शटर खुले तो लोगों को कैश न होने की बात कहकर जाने को कह दिया। लाइन में लगे लोगों ने कहा कि जब कैश नहीं तो पहले ही इसकी सूचना क्यों नहीं दी जाती। इससे गुस्साए लोगों ने कैश उपलब्ध कराने की मांग की तो अधिकारी कोई ठोस आश्वासन नहीं दे पाए। इस पर लोगों ने पीएनबी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए बैंक प्रबंधन का पुतला फूंका। इस मौके पर करतार सिंह, हरेंद्र कुमार, इलमचंद, ज्ञानप्रकाश, आईजी जॉर्ज, रामानुज, निकुंज, तेजवीर गिरि, राकी, अमित, सुनील कुमार, संजय रावल, अमित शर्मा, नरेश चंद, अनिल कश्यप, रमेश, जयविंद्र आदि शामिल थे।
दूर से आते हैं, लेकिन कैया नहीं मिलती है निराशा
धन बहादुर थापा 70 साल भेल से सेवानिवृत्त है और यहां पर उसका खाता है। खाते से रुपये निकलाने के लिए रायवाला से आते हैं। दो दिन से लगातार वह बैंक पहुंच रहे हैं। लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन
चेतावनी देकर छोड़ा
पीएनबी की मुख्य शाखा में कैश न मिलने पर लोगों नेआक्रोश जताते हुए गेट पर लगा शीशे को तोड़ दिया। युवक को पकड़कर रानीपुर पुलिस ले गई। पीएनबी की ओर से कोई तहरीर आदि न दिए जाने पर पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।
नोटबंदी के बाद से पर्याप्त मुद्रा नहीं मिल सकी है। जैसे तैसे काम चलाया जा रहा है। इसके अलावा लोग निकासी तो कर रहे है, लेकिन जमा नहीं कर रहे हैं। यदि लोग या व्यापारी जमा करना शुरू कर दे तो समस्या से निजात मिल सकती है। आगामी समय में कब कैश मिलेगा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
केएस पॉल, लीड बैंक मैनेजर, हरिद्वार।