फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   If the sign board is broken somewhere, posters are pasted on them.

कहीं टूटे तो कहीं उनमें चस्पा हैं पोस्टर

Fri, 22 Apr 2022 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
If the sign board is broken somewhere, posters are pasted on them.
सार्वजनिक संपत्ति पर बिना इजाजत छेड़छाड़ करना या पोस्टर चिपकाना अपराध है। लेकिन हरिद्वार में हाईवे से लेकर सड़कों पर लगे दिशा दर्शाने वाले साइन बोर्ड कहीं पोस्टरों से पटे तो कहीं बोर्ड ही टूटे हैं। नगर निगम, लोनिवि, एनएचएआई की ओर से पेड़ों की छंटाई नहीं होने से कई जगहों पर साइन बोर्ड ढक गए हैं। इससे चारधाम यात्रियों को आने वाले दिनों में दिक्कतें उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हरिद्वार से ही चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार शुरू होता है। यात्री हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने के बाद ही अपनी आगे की यात्रा शुरू करते हैं। हरिद्वार में हाईवे से लेकर शहर और धार्मिक स्थलों के मार्ग पर लगे साइन बोर्ड कहीं टूटे तो कहीं उनके ऊपर पोस्टर चस्पा हैं। जिससे यात्रियों को सही गंतव्य स्थल तक पहुंचने के लिए गूगल मैप का सहारा लेना पड़ता है। गूगल मैप से अक्सर यात्री भटक जाते हैं। गूगल मैप यात्रियों को शार्ट कट रास्ते पर पहुंचा देता है, जिससे जाम और अन्य समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। संवाद
विज्ञापन

तिरछे पुल पर भटक रहे यात्री
धनौरी के तिरछे पुल पर आकर यात्री रास्ता भटक रहे हैं। यहां पर हरिद्वार की ओर जाने के लिए कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। यात्री यहां से सिडकुल की ओर निकल जाते हैं। हरियाणा और पंजाब की तरफ से यात्री धनौरी से होते हुए हरिद्वार पहुंचते हैं। तिरछे पुल पर जाकर यात्री सीधे निकल जाते हैं जबकि उन्हें यहां से दाएं ओर मुड़कर हरिद्वार पहुंचना पड़ता है। लेकिन यहां पर कोई साइन बोर्ड होने के चलते यात्री सीधे सिडकुल पहुंच जाते हैं। बाद में उन्हें जिन्होंने काफी दूर भटकते हुए हरिद्वार शहर आना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर नहीं कोई बोर्ड
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर इस समय फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। कई जगहों पर हाईवे एक तरफ बन चुका है। मगर यहां पर सूचना बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर डायवर्जन के बोर्ड भी नहीं लगे। जिससे वाहन चालकों को अचानक से होने वाले डायवर्जन के चलते परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।
नेशनल हाईवे के अधिकारियों से इस बारे में बातचीत की गई है। कई जगहों पर यातायात पुलिस खुद भी सूचनात्मक बोर्ड लगवाएगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
- मनोज कात्याल, पुलिस अधीक्षक यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed