फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   If the noise of Corona stops, then the emphasis is on other vaccinations

कोरोना का थमा शोर तो अन्य टीकाकरण पर जोर

Sat, 19 Feb 2022 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
If the noise of Corona stops, then the emphasis is on other vaccinations
कोरोना संक्रमण का शोर थमते ही स्वास्थ्य विभाग ने अन्य टीकाकरण पर भी जोर देना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य कर्मियों को अन्य टीकाकरण में रफ्तार लाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोरोना संक्रमण को मात देने के साथ ही अन्य प्रकार की बीमारियों से भी निपटा जा सके।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 के टीकाकरण पर सारा फोकस कर लिया गया था। समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को तीसरी लहर से निपटने के लिए टीकाकरण के लिए लगा दिया गया था। इससे सामान्य प्रक्रिया में चलने वाले अनेक प्रकार के टीकाकरण पर भी विपरीत असर पड़ा था। शुक्रवार को शिवालिक नगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. अजीत कुमार भी स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक ले चुके हैं। उन्होंने अन्य टीकाकरण पर चिंता जताते हुए सभी प्रकार के टीके तेजी से लगाने के निर्देश दिए हैं। एसीएमओ डॉ. पंकज कुमार का कहना है कि टीकाकरण को लेकर आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम को अन्य प्रकार के टीकाकरण के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी को सामान्य रूटीन के टीकाकरण को प्रभावी ढंग से जारी रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed