फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   If the documents are shown suspended teacher dismissed

दस्तावेज न दिखाए तो निलंबित शिक्षक भी बर्खास्त

Thu, 20 Oct 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 20 Oct 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 निलंबित शिक्षकों को लेकर विभाग ने एक बार फिर अपना रुख स्पष्ट किया है। दस्तावेज न दिखाने पर यह मान लिया जाएगा कि उनके दस्तावेज भी फर्जी हैं। ऐसे में उन्हें भी बर्खास्त कर दिया जाएगा।

जांच में बीटीसी की मार्कशीट और डोमीसाइल फर्जी पाए जाने की पुष्टि होने पर 12 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि आठ शिक्षकों को बार बार नोटिस के बावजूद दस्तावेज न दिखाने पर सस्पेंड किया गया है। बहरहाल निलंबित शिक्षकों से एक बार फिर अपने अपने दस्तावेज विभाग को उपलब्ध कराने की अपील की जा रही है। डीईओ बेसिक रामेन्द्र कुशवाहा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शिक्षकों को उनका पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जा रहा है। निलंबित शिक्षक अपने दस्तावेज विभाग को उपलब्ध करा सकते हैं, अन्यथा यह मान लिया जाएगा कि उनके दस्तावेज भी बाकी 12 शिक्षकों की तरफ फर्जी हैं। ऐसे में उनके खिलाफ भी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


भूमिगत हुए शिक्षक
 शिक्षकों का फर्जीवाड़ा सुर्खियों में आते ही बर्खास्त, निलंबित और संदिग्ध शिक्षक अचानक भूमिगत हो गए हैं। उनके परिचित भी शिक्षकों से नहीं मिल पा रहे हैं। इतना ही नहीं शिक्षकों के मोबाइल नंबर भी लगातार ऑफ या नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए शिक्षक अपने मोबाइल तक की लोकेशन छिपाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed