फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Husband sued in case of death of married woman

विवाहिता की मौत के मामल में पति पर मुकदमा

Sun, 04 Sep 2022 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Husband sued in case of death of married woman
विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल आरके सकलानी के मुताबिक जैकी निवासी राजपुरा पंजाब ने शिकायत देकर बताया कि उसकी बहन सोनिया की शादी गुलशन अनेजा निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर से 6 दिसंबर 2014 को हुई है। जैकी का कहना है कि उसका जीजा गुलशन पिछले कुछ हफ्तों से उसे परेशान कर रहा था। उसकी बहन को शराब पी कर मारता भी था। जैकी ने बताया कि शुक्रवार की रात को थाने से फोन आया कि उसकी बहन का देहांत हो चुका है। जिसके बाद वह थाने पहुंचे और अपनी बहन का फोटो देखा तो उसका रंग नीला पड़ चुका था। जैकी का आरोप है कि या तो उसकी बहन को कोई जहर दिया गया है या तो उसने उत्पीड़न से तंग आकर खुद जहर खा लिया है। जिससे उसकी जान गई है। संवाद

कोतवाल आरके सकलानी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि 31 अगस्त की रात को साढ़े 11 बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी को चोर गली सुभाषनगर ज्वालापुर निवासी युवक अपहरण कर ले गया। युवती के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री के अपहरण में युवक के पूरे परिवार का हाथ है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर किशोरी व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed