{"_id":"69f5e0f2297fd3ab43009162","slug":"husband-and-wife-named-in-the-case-of-scaring-people-by-releasing-dogs-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148262-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कुत्ते छोड़कर डराने के आरोप में पति-पत्नी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कुत्ते छोड़कर डराने के आरोप में पति-पत्नी नामजद
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की शिवलोक कॉलोनी में रहने वाली एक वरिष्ठ नागरिक महिला ने पड़ोसी दंपती जानबूझकर पालतू कुत्तों को खुला छोड़कर उन्हें डराने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, डॉ. मुक्ता सेमवाल पत्नी डॉ. देवेंद्र कुमार सेमवाल निवासी शिवलोक कॉलोनी भाग-2 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके सामने रहने वाले चंद्रशेखर कश्यप और उनकी पत्नी शालिनी कश्यप पिछले 7-8 वर्षों से अपनी छत पर 4-5 कुत्ते पाल रखे हैं। आरोप लगाया कि ये लोग कुत्तों को जानबूझकर बिना पट्टे के खुला छोड़ देते हैं, जिससे आसपास के लोग भयभीत रहते हैं। 26 मार्च की शाम करीब 7:46 बजे जब डॉ. मुक्ता सेमवाल नवमी कीर्तन से घर लौट रही थीं, तभी चंद्रशेखर कश्यप ने इशारा कर अपनी पत्नी से कुत्तों को नीचे छोड़ने को कहा।
आरोप है कि इसके बाद तीन बड़े कुत्ते तेजी से भौंकते हुए उनकी ओर दौड़े, जिससे वह बुरी तरह डर गईं और गैलरी में वापस जाकर खुद को सुरक्षित किया। उनका कहना है कि विरोध करने पर भी दंपती ने कुत्तों को हटाने का कोई प्रयास नहीं किया। डॉ. सेमवाल ने बताया कि करीब आठ माह पहले भी इसी तरह की घटना में उन्हें कुत्ते ने काट लिया था। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।