फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hunger strike starting today if problems are not resolved.

Haridwar News: समस्याएं दूर न होने पर आज से भूख हड़ताल करेंगी किरण सिंह

Sun, 04 Oct 2026 06:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike starting today if problems are not resolved.
पूर्व राज्यमंत्री किरण सिंह का सुभाषनगर में व्यवस्थाएं बदहाल होने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। पूर्व राज्यमंत्री किरण सिंह ने शिवालिक नगर नगर पालिका की सुभाषनगर कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं को दूर न करने का आरोप लगाते हुए सोमवार से भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है।
किरण सिंह ने बताया कि कॉलोनी में आज तक सीवर बिछाने की व्यवस्था नहीं हो पाई है। कई वर्षों से इस समस्या की अनदेखी की जा रही है। इसके चलते कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के बीच से गुजर रही 33 हजार केवी की विद्युत हाईटेंशन लाइन को भी हटाया नहीं गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं और कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद वर्षों से यह लाइन कॉलोनी के बीच से गुजर रही है।
विज्ञापन

कहा कि कॉलोनी में करीब 25 वर्ष पहले बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके कारण घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। दूषित पानी पीने से क्षेत्र के कई लोग बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। इन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। इसलिए वह सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed