{"_id":"57546ed84f1c1bcb471091f3","slug":"hrki-woman-died-from-being-electrocuted-on-stair","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकी पैड़ी पर करंट लगने से महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकी पैड़ी पर करंट लगने से महिला की मौत
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। रविवार देर शाम ऊर्जा निगम की बड़ी लापरवाही से मुजफ्फरनगर की निवासी महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि कई अन्य लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार मृतका कस्बा बहादराबाद में अपने मायके में आई हुई थी। घटना हर की पैड़ी गंगा घाट पर गंगा सभा कार्यालय के समीप हुई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर की कच्ची सड़क की रहने वाली रानी (32) पत्नी दीपक अपने मायके में आई हुई थी। रविवार को वह अपने भाई अन्य लोगों के साथ हरकी पैड़ी पर स्नान के लिए पहुंची थी। गंगा आरती के बाद जब भीड़ छंटने लगी तब गंगा सभा कार्यालय के पास बिजली के खंभे को महिला ने छू लिया। खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आकर महिला चिपक गई। शट डाउन करके बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर हरिद्वार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि खंभे में करंट आ गया था। महिला ने खंभे को जैसे ही छुआ उसे करंट लग गया।
विज्ञापन