फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hrki padi carrying shoes on fierce priest

हरकी पैड़ी पर जूते ले जाने से भड़के पुरोहित

Tue, 12 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 12 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। प्रदेश के डीजीपी सहित पुलिस के तमाम आला अधिकारी सोमवार दोपहर निरीक्षण के दौरान हरकी पैड़ी पर जूते पहनकर पहुंचे तो तीर्थ पुरोहित भड़क गए। सभी ने निर्णय लिया कि आज (मंगलवार) गंगा पूजन करने आ रहे मुख्यमंत्री के सामने विरोध दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन


व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने आए पुलिस के आलाधिकारी अर्द्धकुंभ के लिए बनाए गए पुल से होते हुए मुख्य हरकी पैड़ी पर उतर आए। गंगा सभा कार्यालय के समक्ष जब पुरोहितों ने उन्हें जूते पहने देखा तो सभी ने नाराजगी व्यक्त की। पुरोहितों की नाराजगी भांपकर उपस्थित सभा के स्वागत मंत्री श्रीकांत वशिष्ठ ने प्लेटफार्म पर दरियां बिछवा दी। उनका उद्देश्य था कि जूते पवित्र भूमि का स्पर्श न कर पाएं। इस पर पुरोहितों का पारा और चढ़ गया। पुरोहितों ने कहा, यह कार्पेट अधिकारियों के सम्मान में बिछवाया गया है। विरोध को देखते हुए अधिकारी तत्काल हरकी पैड़ी से बाहर निकल गए। पुरोहितों ने इस बात पर भी ऐतराज जताया कि तीन दिन पूर्व दो गाड़ियां हरकी पैड़ी आ गई और आरती के समय श्रद्धालुओं को परेशान करते हुए जूता स्टाल से होकर बाहर निकल गए।
विज्ञापन


अधिकारियों के जाने के बाद पुरोहितों ने गंगा सभा के महामंत्री राम कुमार मिश्रा से नाराजगी जताई। इसको लेकर हरकी पैड़ी और कुशावर्त पर बैठकें भी हुई। वरिष्ठ पुरोहित एवं विहिप के प्रांतीय संयोजक वीरेन्द्र कीर्तिपाल ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री के सामने पुरोहित समाज विरोध दर्ज कराएगा। पंडित शिव कुमार कौशिक, पंडित मोहनलाल सरैये, पंडित हरिओम जयवाल शास्त्री आदि ने हरकी पैड़ी पर जूते लाने के कृत्य की भर्त्सना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed