फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   HRDA will make parking in Haridwar and Roorkee

हरिद्वार और रुड़की में एचआरडीए बनाएगा पार्किंग

Wed, 08 Jun 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
HRDA will make parking in Haridwar and Roorkee
शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या है। पार्किंग न होने से वाहन सड़क किनारे खड़े होने से जाम लगता है। अब जल्द ही पार्किंग की समस्या से निजात मिल जाएगी। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) जिले में सात पार्किंग बनाएगा। रुड़की में दो और हरिद्वार में पांच पार्किंग बनाई जाएंगी। पार्किंग के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलते ही पार्किंग का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में लंबे समय से पार्किंग की समस्या से वाहन सवारों को परेशानी उठानी पड़ती है। जरूरी काम से शहर में दुपहिया या चौपहिया वाहन लेकर आने वाले लोग सड़क किनारे ही खड़ा कर देते हैं। सबसे व्यस्ततम चंद्राचार्य चौक के आसपास कई शॉपिंग मॉल, कांपलेक्स और होटल और तहसील के पास वाहनों का जमवाड़ा लगता है। पार्किंग न होने से सड़क किनारे ही बेतरतीब तरीके से वाहनों के खड़े होने से जाम लग जाता है।
विज्ञापन

लंबे समय से पार्किंग की जरूरत को देखते हुए अब एचआरडीए ने योजना तैयार की है। पार्किंग के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में जगह चिह्नित करने का काम पूरा कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर बनेंगी पार्किंग
हरिद्वार तहसील परिसर, पुराना रानीपुर मोड़ से टिबड़ी फाटक तक, ललतारो पुल के पास पार्क और तिकोना पार्क के अलावा रुड़की में तहसील परिसर और गंगनहर किनारे चौपाटी के पास पार्किंग बनाई जाएगी।

पार्किंग की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। हरिद्वार और रुड़की में सात स्थानों पर पार्किंग बनाई जाएगी। पार्किंग के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। डीपीआर शासन को भेजने के साथ ही अन्य प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- उत्तम सिंह चौहान, सचिव, एचआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed