{"_id":"5f19d0558ebc3e63dc76559d","slug":"help-of-divyang-will-ramp-up-on-every-pedi-haridwar-news-drn35094134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: दिव्यांग भी आसानी से पहुंच सकेंगे गंगा घाट, मदद को हरकी पैड़ी पर बनेगा रैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: दिव्यांग भी आसानी से पहुंच सकेंगे गंगा घाट, मदद को हरकी पैड़ी पर बनेगा रैंप
Fri, 24 Jul 2020 12:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो
राकेश शर्मा, अमर उजाला, हरिद्वार
राकेश शर्मा, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:40 AM IST
सार
- कुंभ बजट से होगा निर्माण, मेला प्रशासन ने सिंचाई विभाग से मांगा प्रस्ताव
- नहीं चढ़नी होंगी कई सीढ़ियां, दिव्यांग आसानी से लगा पाएंगे गंगा में डुबकी
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिव्यांग भी अब सामान्य लोगों की तरह हरकी पैड़ी पर आसानी से गंगा में डुबकी लगा पाएंगे। इसके के लिए हरकी पैड़ी पर जाने के लिए रैंप बनाए जाएंगे। रैंप बनने के बाद दिव्यांग आसानी से हरकी पैड़ी पहुंच सकेंगे। मेला प्रशासन ने कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सिंचाई विभाग से रैंप बनाने का प्रस्ताव मांगा है। कुंभ बजट से ही इसका निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों की तरह अब हरकी पैड़ी पर भी दिव्यांगों के लिए रैंप बनेंगे। अभी तक हरकी पैड़ी के पास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी कि दिव्यांग गंगा घाट तक पहुंच सकें। ऐसे में गंगा में स्नान करने की चाह रखने वाले दिव्यांगों को निराशा होती थी। गंगा घाट जाने के लिए कम से कम 20 से 22 सीढ़ियां पार करनी होती हैं, जो दिव्यांगों के लिए काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
इसी लिहाज से कुंभ प्रशासन ने हरकी पैड़ी पर रैंप बनाने की कार्ययोजना बनाकर अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही हरकी पैड़ी पर काम करने वाली सिंचाई विभाग की कार्यदायी संस्था से प्रस्ताव मांगा है। कार्यदायी संस्था अवलोकन करने के बाद तय करेगी कि हरकी पैड़ी पर रैंप कहां और कैसे बनेगा।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर दिव्यांगों की मदद को रैंप बनाने की कार्ययोजना है। सिंचाई विभाग से प्रस्ताव मांगा गया है। गंगा सभा के पदाधिकारियों से भी इस बारे में बात की जाएगी। प्रयास यही है कि महाकुंभ से पहले ही रैंप बन जाए।
-दीपक रावत, कुंभ मेला अधिकारी