फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   HEC Group of Institute in collaboration with Social Club

Haridwar News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताए मलेरिया के दुष्परिणाम

Fri, 26 Apr 2024 04:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
HEC Group of Institute in collaboration with Social Club
Iविश्व मलेरिया दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रमI
विज्ञापन


विश्व मलेरिया दिवस पर सोशल क्लब एवं नर्सिंग विभाग के सहयोग से एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में छात्र-छात्र-छात्राओं ने भाषण एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मलेरिया के विरोध में लोगों को जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक विकास गुप्ता ने किया।

छात्रों ने भाषण एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से भी लोगों को मलेरिया से बचने के सुझाव दिए। सोशल क्लब के अध्यक्ष अध्यक्ष उमराव सिंह ने बताया कि नुक्कड़ नाटिका में विशाखा, शीतल, अंजलि, नावेद, निशु, स्वाति और आरती ने प्रतिभाग किया। छात्रा विशाखा ने छात्रों के समक्ष मलेरिया से शरीर को होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन




नर्सिंग विभाग की शिक्षिका काजल राठौर ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जबकि मंच संचालन हिमानी एवं जागृति ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान डॉ. तृप्ति अग्रवाल, डॉ.राहुल सिंह, डॉ. कमल कांत, रीमा, हिमांशु सैनी, आकांक्षा चौहान, श्वेता कौशिक, जाह्नवी, सागर चौधरी, निशांत शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed