फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Heavy vehicles will not run on highway for two days

दो दिन हाईवे पर नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन

Tue, 11 Apr 2017 11:19 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Tue, 11 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन

वैशाखी स्नान पर्व और यात्रा सीजन को देखते हुए यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। बुधवार देर रात 12 बजे से 14 अप्रैल तक यानि बैसाखी स्नान पर्व की रात 12 बजे तक हाईवे पर भारी वाहन नहीं दौड़ सकेंगे। शनिवार-रविवार को भी सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक हाईवे पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

विज्ञापन

 गर्मी के सीजन ने दस्तक दे दी है और हाईवे पर स्थिति बेहद ही नाजुक है। जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से हाईवे पर जाम लगना आम बात हो गई है। फोरलेन के निर्माण ने भी यातायात की रफ्तार पर असर डाला है। अब वैशाखी स्नान पर्व सिर पर आ खड़ा हुआ है। ऐसे में जाम लगना भी तय है। जाम से निपटने के लिए हरिद्वार पुलिस भी तैयार है। भारी वाहन रोकने की रणनीति बनाई गई है ताकि  कम से कम परेशानी उठानी पड़े।  
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक हितेश कुमार ने बताया कि वैशाखी स्नान पर्व को देखते हुए 12 अप्रैल रात 12 बजे से 14 अप्रैल की रात बारह बजे तक भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आ सकेंगे। स्नान पर्व के संपन्न होने के बाद ही भारी वाहन चलने दिए जाएंगे। बताया कि वीकेंड को लेकर भी कार्ययोजना बनाई गई है।  अब वीकेंड पर सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक भारी वाहन हाईवे पर नहीं आ जा सकेंगे। ये व्यवस्था यात्रा एवं गर्मी के सीजन को देखते हुए की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed