आपदा से निपटने को स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा प्रबंधन को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। हरिद्वार के पांच प्राइवेट अस्पताल और सभी सरकारी अस्पतालों और केंद्रों को अलर्ट रहने एवं बेड सुरक्षित रखने के आदेश दिए गए है।
इसके अलावा समस्त 108 कर्मियों को भी अलर्ट रहने को आदेश दिए गए है। मिशन अस्पताल, भूमानंद, बीएचईएल, सिटी हॉस्पिटल, मेट्रो हॉस्पिटल को विशेष रुप से शामिल किया गया है। इन सभी को आपात काल के लिए बेड खाली रखने और स्टाफ को फील्ड में भेजने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
इसके अलावा जिला अस्पताल में 10 बेड उपलब्ध कराए गए है। आपदा प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा.डीपी जोशी ने बताया कि आपदा आते ही समस्त स्टाफ को फील्ड में उतार दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति कभी भी सूचना दे सकता है।
सीएमओ कार्यालय में बना कक्ष
सीएमओ कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिसमें 01334-239600 फोन नंबर से कभी भी फोन कर सूचना दी जा सकती है। सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा 108 पर भी सूचना दी जा सकती है। आपदा प्रबंधन के स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा.डीपी जोशी ने बताया कि 24 घंटे किसी भी फोन पर सूचना कर जानकारी दे सकते है।
आपातकालीन सेवा
जिलाधिकारी की ओर से आपातकालीन नंबर जारी किए है। जिसमें 01334-223299 और 239423 नंबर जारी किए गए है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1077 पर 24 घंटे सूचना देकर किसी भी प्रकार की सहायता मांगी जा सकती है।