फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Health camp organised at GRP headquarters on Women's Day

Haridwar News: महिला दिवस पर जीआरपी मुख्यालय में लगा स्वास्थ्य शिविर

Sun, 08 Mar 2026 05:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Health camp organised at GRP headquarters on Women's Day
हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की ओर से रानीपुर स्थित मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एसपी अरुणा भारती के निर्देशन में आयोजित कैंप में महिलाओं को विभिन्न चिकित्सकीय सेवाएं 50 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध कराई गईं। एसपी ने बताया कि कैंप का उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों, रेलवे परिसर में कार्यरत महिला कर्मचारियों और आम महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच के साथ महिला रोग संबंधी परामर्श भी दिया। डॉक्टरों ने महिलाओं को पोषण, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कैंप में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed