फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   He remained angry at the arrest of

राहुल की गिरफ्तारी पर गुस्सा बरकरार

Fri, 04 Nov 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पथरी
अमर उजाला ब्यूरो पथरी Updated Fri, 04 Nov 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुई अभद्रता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर रहे। कई जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके गए।  

हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस की अध्यक्षा मोनिका जैन के नेतृत्व में सुल्तानपुर, कुन्हारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका जैन ने कहा कि केंद्र सरकार गैर लोकतांत्रिक हथकंडे अपनाकर कांग्रेसियों का दमन कर रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सईद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता तोष जैन ने कहा कि केंद्र सरकार देश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दमन भी कर रही है। समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य ग्रेस कश्यप, लक्सर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा गायत्री देवी, कमला कश्यप ने भी विचार रखे। 
विज्ञापन


कुन्हारी गांव से जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मुस्कान अंसारी, जिला सचिव शहनाज किरण के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा निकाली। सुल्तानपुर के हनुमान चौक पर मोनिका जैन की अगुवाई में महिला कांग्रेस की कार्यकर्त्ताओं ने नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस अवसर पर शमीना, शबाना, शहनाज, जमशिदा, शाहजहां, इमराना, आसमीन, खुरूसाना, अन्नु चावला, समीक्षा शर्मा, सीमा अरोड़ा, अनिता वर्मा, हमिदा, अकांक्षा पुंडीर आदि उपस्थित रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शादाब अली, मौ. साजिद शरीफ, ताहिर हसन, वाजिद, इमाम अली आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed