{"_id":"5920849a4f1c1b8523f23c6d","slug":"haryana-policeman-beaten-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के पुलिसकर्मियों को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के पुलिसकर्मियों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sat, 20 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र की एक धर्मशाला में ठहरी महिला को लेने आए हरियाणा पुलिस के जवानों को जूना अखाड़े के एक संत ने अपने समर्थकों के साथ दौड़ा- दौड़ा कर पीटा और उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। मामला कोतवाली पहुंचने पर संत और हरियाणा पुलिस के बीच सुलह हो गई।
भोलागिरि रोड पर देवीबाई सिंधी धर्मशाला है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे हरियाणा के सदर थाने जिला हिसार में तैनात हेड कांस्टेबल जसवीर तथा महिला कांस्टेबल कविता धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला में ही हिसार के गांव मुलखान की रेखा पत्नी अमित तीन दिन से ठहरी हुई थी। वह परिजनों से नाराज होकर यहां आई थी। हरियाणा पुलिस के साथ रेखा का पति, मां एवं परिजन भी आए थे। हरियाणा पुलिस जब महिला को लेकर चलने लगी तभी धर्मशाला में ठहरी एक दूसरी महिला हरियाणा के पुलिसकर्मियों के पास आई। आरोप लगाया कि पास में ही रहने वाला एक संत उसे परेशान कर रहा है। पुलिसकर्मी ने धर्मशाला के बाहर खड़े आरोपी संत को धमकाना शुरू कर दिया तथा स्थानीय पुलिस को उसके बारे में जानकारी देने की बात कही। बस इस बात पर गुस्साए संत ने अपने समर्थकों को बुलाकर हरियाणा पुलिस के दीवान की पिटाई कर दी, उसकी वर्दी भी फाड़ दी।
महिला पुलिसकर्मी से भी धक्का मुक्की की गई। बीच बचाव में आए अमित का भी सिर फोड़ दिया और उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची हरिद्वार पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। करीब दो घंटे तक चले आरोप प्रत्यारोप के बाद हरियाणा पुलिस और संत के बीच सुलह हो गई। कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हरियाणा पुलिस महिला को अपने साथ लेकर लौट गई। इस पूरे घटनाक्रम के बीच वह महिला कहीं गायब हो गई जिसके शिकायत करने पर पुलिसकर्मियों ने संत को धमकाना शुरू किया था।