{"_id":"6117fad88ebc3ee08365dbd7","slug":"haryana-police-sacked-constable-arrested-haridwar-news-drn3875322165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस का बर्खास्त सिपाही बना ट्रेन लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस का बर्खास्त सिपाही बना ट्रेन लुटेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरियाणा पुलिस के बर्खास्त सिपाही और सांसी गैग के शातिर बदमाश को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) हरिद्वार की टीम ने दिल्ली के सुल्तानपुरी से गिरफ्तार किया है। आरोपी जन शताब्दी एक्सप्रेस में लूट और चोरी की घटनाओं में पांच साल से वांछित चल रहा था। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
उत्तराखंड पुलिस के मुखिया अशोक कुमार के निर्देश पर प्रदेश में अपराधियों की धर पकड़ के लिए आपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। जिसके बाद जीआरपी हरिद्वार की टीम ने एक आरोपी को पकड़ा है। जीआरपी थाने में खुलासा करते हुए एसपी रेलवे मंजूनाथ टीसी ने बताया कि वर्ष 2016 में ट्रेनों में चोरी, जनशताब्दी एक्सप्रेस में लूट की घटनाओं में वांछित चल रहे अशोक सांसी निवासी लोचब थाना जींद हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अशोक 1991 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुआ था। जिसके बाद अपराधियों से साठगांठ के चलते वर्ष 2007 में बर्खास्त हुआ था।
पुलिस से बर्खास्त होने के बाद आरोपी ने अपने गैंग के साथ मिलकर ट्रेनों में चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया था। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। एएसपी रेलवे मनोज कुमार कात्याल के निर्देश पर एसओ जीआरपी अनुज सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को दिल्ली के सुल्तानपुरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद कुमार, आरक्षी संदीप सैनी, आरक्षी एसओजी जीआरपी ओम प्रकाश, एसओजी उपनिरीक्षक प्रदीप राठौर शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
----
पंजाब हरियाणा के चल रहे मुकदमे
हरिद्वार। सांसी गैंग के इस बदमाश पर हरियाणा व पंजाब में भी मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ अन्य प्रदेशों में दर्ज मुकदमों की जांच की करवाई जा रही है। आरोपी गैंग के रुप में ट्रेन में चढ़ते थे और बुजुर्गों की मदद करने के बाद बहाने उनका सामान चुराते थे।
----
राजा की तलाश जारी
सांसी गैग के एक बदमाश धर्मवीर की मौत हो चुकी है। जबकि राजा सांसी फरार है। राजा भी हरियाणा के गांव खाडखेड़ा जिला हिसार का रहने वाला है।
----
कई राज्यों में दी गई दबिश
आरोपी अशोक को पकड़ने के लिए पुलिस ने हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों में दबिश भी दी थी। आरोपी पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। इसलिए उसे पुलिस के स्टेप की जानकारी रहती थी।