फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haryana passenger death due to heart attack

हार्टअटैक से हरियाणा के यात्री की मौत

Thu, 27 Apr 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 27 Apr 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
खड़खड़ी क्षेत्र स्थित जयराम आश्रम नंबर दो में ठहरे हरियाणा के यात्री की मौत दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यात्री को इलाज के लिए ले जाने की बजाय छोड़कर भाग खड़े हुए साथी महिला व पुरुष की तलाश में पुलिस ने हरियाणा का रुख किया है। मृतक ने कई वर्ष पहले संन्यास धारण कर लिया था और परिवार से उसका कोई नाता नहीं था।      

बुधवार देर रात खड़खड़ी पुलिस चौकी के पास जयराम आश्रम नंबर दो के कमरा संख्या 83 में एक यात्री मृत अवस्था में मिला था। होटल के रजिस्टर के आधार पर उसकी पहचान बलजीत (58) पुत्र कन्हैया निवासी गांव पुरथला थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई थी। मृतक के साथ आए महिला और पुरुष लापता थे। ये मंगलवार को आकर आश्रम में ठहरे थे और बुधवार शाम को ही बिना बताए चले गए ।  मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम पर उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से होना पाया गया। मृतक के साथ आए महिला- पुरुष के छोड़कर जाने की जांच होने पर ही हकीकत सामने आ पाएगी। खड़खड़ी चौकी प्रभारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम हरियाणा के लिए रवाना हो गई है। मृतक के दो बेटे हैं और पत्नी गृहणी है। उसने कई वर्ष संन्यास ले लिया था और घर से अलग रहता था।
विज्ञापन


कैमरे है नहीं, पर हिदायत दीवार पर चस्पा     
चौंकाने वाली बात ये है कि कांग्रेस संत के आश्रम में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं। हालांकि आश्रम में दीवार पर यह बात जरूर चस्पा हो रखी है कि आप सीसीटीवी कैमरे की नजर में हैं। यह जानकर पुलिस भी चौंक गई। दूसरी बात ये है कि आश्रम में कमरा किराये पर देते वक्त आईडी प्रूूफ तक नहीं लिया गया। हालांकि यात्री ने अपना नाम पता सही दर्ज कराया था। वरना, मामला पुलिस के गले की फांस बनता। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आईडी प्रूफ न लेने पर आश्रम प्रबंधक से पुलिस एक्ट के तहत जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed