{"_id":"698c948dc862477dfc0f7581","slug":"haridwar-won-3-1-and-entered-the-semi-finals-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-144801-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हरिद्वार ने 3-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हरिद्वार ने 3-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन
हरिद्वार। खेल महाकुंभ 2025 के तहत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) में फुटबाल प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। खेल प्रतियोगिता योग स्थली खेल परिसर में हुई।
पहले क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार राज्यसभा और टिहरी के बीच मुकाबला हुआ। हरिद्वार राज्यसभा ने 3-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में चमोली और नैनीताल आमने-सामने रहे। नैनीताल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-0 से एकतरफा जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरा क्वार्टर फाइनल देहरादून और पौड़ी गढ़वाल के बीच खेला गया। इसमें पौड़ी गढ़वाल ने 3-1 से जीत दर्ज कर अंतिम चार में स्थान पक्का किया।
चौथे क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार लोकसभा और पिथौरागढ़ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में हरिद्वार ने 5-4 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी शबाली गुरूंग और मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के नोडल मुकेश कुमार भट्ट आदि मौजूद रहे।