फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar district in saffron color

भगवा रंग में रंगा हरिद्वार जिला

Sat, 11 Mar 2017 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 11 Mar 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में हरिद्वार जिले में भाजपा ने 11 में से आठ सीटें जीत कर  परचम लहराहा है। कांग्रेस को तीन सीटों पर ही जीत नसीब हो पाई। जबकि बसपा का सूपड़ा साफ हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बड़ी चुनौती माने जा रहे मुख्यमंत्री हरीश रावत खुद भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। मोदी लहर के सहारे भाजपा ने जिले की राजनीति में नया इतिहास रच दिया है।       

   हरिद्वार जिले में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन जब परिणाम सामने आए तो सब कुछ अप्रत्याशित रहा। हरिद्वार नगर सीट पर भाजपा के मदन कौशिक ने नया रिकार्ड बनाते हुए 35,927 वोटों के बड़े अंतर से लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। कौशिक ने 61742 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को 25,815 वोटों के अंतर से हराया। भेल रानीपुर सीट पर भाजपा के आदेश चौहान 56,644 वोट प्राप्त कर दोबारा जीतने में सफल रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अंबरीश कुमार को 34,404 मत मिले।
विज्ञापन


 ज्वालापुर सुरक्षित सीट पर भाजपा के सुरेश राठौर ने  29,513 वोट प्राप्त कर कांग्रेस के एसपी सिंह इंजीनियर को हराया। एसपी सिंह इंजीनियर को24,725 वोट मिले। हरिद्वार ग्रामीण सीट पर बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा के स्वामी यतीश्वरानंद मुख्यमंत्री हरीश रावत को हराकर बड़े नेता के रूप में सामने आए हैं। स्वामी यतीश्वरानंद को 44,964 तथा हरीश रावत को 32686 मत मिले। यहां तीसरा कोण बनाने वाले बसपा के मुकर्रम अंसारी ने भी कांग्रेस की हार में अहम भूमिका निभाई। मुकर्रम को 18,383 मत मिले।       
विज्ञापन
विज्ञापन


पिरान कलियर सीट पर कड़े मुकाबले में कांग्रेस के फुरकान अहमद भाजपा के जयभगवान सैनी से 1,348 वोट से जीत गए। फुरकान को 29,243 तथा सैनी को 27,894 मत मिले। यहां निर्दलीय मोहम्मद शहजाद  को 23,843 मत मिले। लक्सर में भाजपा के संजय गुप्ता 25,248 वोट लेकर जीते। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हाजी तसलीम को 23644 वोट मिले। बसपा के सुभाष चौधरी को 19656 वोट मिले।       


 रुड़की में भाजपा के प्रदीप बतरा 40 हजार वोट लेकर जीते। उन्होंने कांग्रेस के सुरेश चंद जैन को हराया। जैन को 27,458 वोट मिले। भगवानपुर में देवर-भाभी की रोचक भिडंत में कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के सुबोध राकेश दूसरे नंबर पर रहे। ममता को 44,882 तथा सुबोध को 42,369 वोट मिले। झबरेड़ा में भाजपा के देशराज कर्णवाल ने 32,146 वोट पाकर जीत हासिल की। यहां अंतिम दौर तक जीतते दिख रहे कांग्रेस के राजपाल अंतिम चरण में हार गए।  राजपाल को 29893 वोट मिले। खानपुर में भाजपा के कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने 53,192 वोट लेकर चौथी बार विधायक बने। उन्होंने बसपा के मुफ्ती रियासत अली को हराया। रियासत को 39,457 मत मिले। मंगलौर में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने 31,352 मत प्राप्त कर पिछले चुनावों की हार का बदला ले लिया। उनके प्रतिद्वंद्वी बसपा के सरबत करीम अंसारी को 28,684 मत मिले।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed