फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gurujan Smriti Tribute Ceremony organized in conjunction

Haridwar News: वागीश्वरानंद महाराज त्याग की प्रतिमूर्ति थे

Fri, 26 Apr 2024 04:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Gurujan Smriti Tribute Ceremony organized in conjunction
Iभूपतवाला आश्रम में स्मृति श्रद्धांजलि समारोह में संपन्नI
विज्ञापन


भूपतवाला स्थित श्री चेतन ज्योति आश्रम में आश्रम के परमाध्यक्ष महंत ऋषिश्वरानंद महाराज के संयोजन में आयोजित गुरुजन स्मृति श्रद्धांजलि समारोह में सभी तेरह अखाड़ों के संतों ने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी वागीश्वरानंद महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

महामंडलेश्वर स्वामी परमात्मदेव महाराज के सानिध्य एवं बाबा हठयोगी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी वागीश्वरानंद महाराज त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। महंत ऋषिश्वरानंद महाराज जिस प्रकार अपने गुरु के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन


विधायक मदन कौशिक ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी वागीश्वरानंद महाराज दिव्य संत थे। भक्तों को ज्ञान की प्ररेणा देने के साथ मानव कल्याण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। महामंडलेश्वर स्वामी परमात्मदेव महाराज एवं बाबा हठयोगी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी वागीश्वरानंद महाराज संत समाज के प्रेरणा स्रोत और धर्म शास्त्रों के विलक्षण विद्वान थे। उनका पूरा जीवन परमार्थ को समर्पित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी को उनके त्यागमयी जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि धर्म, अध्यात्म और मानव कल्याण के लिए जीवन समर्पित करने वाले ब्रह्मलीन स्वामी वागीश्वरानंद महाराज के विचार और शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक रहेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि संत महापुरुषों के सानिध्य में ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत शिवम महाराज, महंत मनोजानंद, राजेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed