फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar News Tourist from Gurugram drowned into Ganga SDRF engaged in search

Haridwar News: गंगा में नहाते समय गुरुग्राम का यात्री डूबकर लापता, तलाश में जुटी एसडीआरएफ, नहीं लगा कोई सुराग

Fri, 21 Jun 2024 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2024 04:34 PM IST
सार

गुरुग्राम के नरेश कुमार सप्तऋषि क्षेत्र में परमार्थ निकेतन घाट पर स्नान करने पहुंचे।स्नान करते समय वह पानी के तेज बहाव में बहने लगे।  

विज्ञापन
Haridwar News Tourist from Gurugram drowned into Ganga SDRF engaged in search
गंगा में डूबा युवक - फोटो : ani

विस्तार

उत्तरी हरिद्वार में गंगा में नहाते समय एक यात्री डूब गया। सूचना पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। यात्री का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस के अनुसार घटना बृहस्पतिवार की है। हरियाणा गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क निवासी 45 वर्षीय नरेश कुमार सप्तऋषि क्षेत्र में परमार्थ निकेतन घाट पर स्नान करने पहुंचे।

विज्ञापन


स्नान करते समय वह पानी के तेज बहाव में बहने लगे। शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए, मगर वह गहरे पानी में जाकर डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ढालवाला ऋषिकेश व जल पुलिस ने भी मिलकर सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


Haridwar News: युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि नरेश कुमार परिवार के साथ गंगा दर्शन करने हरिद्वार आए थे। यहां सप्तऋषि में ही ठहरे हुए थे। टीमें तलाश में जुटी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed