फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One accused of murdering a young man with a knife arrested, the other absconding

Haridwar News: युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Thu, 20 Jun 2024 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
One accused of murdering a young man with a knife arrested, the other absconding
हरिद्वार। ग्राहक को लेकर हुए झगड़े में युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी का मददगार उसका चाचा हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम जुटी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रोड़ीबेलवाला चौकी क्षेत्र के लालजीवाला में सोमवार की देर रात घाट झोपड़ी में परचून की दुकान चलाने वाले रामजीत (50) निवासी पाकी मुकीमपुर जनपद अलीगढ़ यूपी हाल लालजीवाला वीआईपी से अतर सिंह ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी थी। अतर सिंह ने अपने भतीजे केदार उर्फ खेरिया पुत्र बुधई निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश हाल पता झुग्गी झोपड़ी लालजीवाला को फोन कर बुला लिया था। उसने चाकू से रामजीत पर हाथ, कंधा, माथे पर वार कर दिए थे। पिता को बचाने आए दिनेश (20) के सीने में चाकू से कई वार किए थे, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर तुरंत रामजीत की तहरीर पर हत्या, हत्या का प्रयास सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मंगलवार की देर रात एसएसआई सतेंद्र बुटोला, रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी, आरक्षी सुशील चौहान, बृजमोहन ने आरोपी केदार उर्फ खेरिया को चमगादड़ टापू से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार की सुबह कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गंभीर रूप से घायल रामजीत का उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed