फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Green Haridwar-Clean Haridwar' campaign launched

‘ग्रीन हरिद्वार-स्वच्छ हरिद्वार’ अभियान की शुरुआत

Sat, 17 Jul 2021 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
'Green Haridwar-Clean Haridwar' campaign launched
इंडियन रेडक्रॉस की ओर से ‘ग्रीन हरिद्वार स्वच्छ हरिद्वार’ संदेश को जनमानस की दिनचर्या में शामिल करने के लिए विशेष जागरूक अभियान शुरू किया है। ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में रेडक्रॉस सचिव डॉ. नरेश चौधरी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने अपर जिलाधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा को पौधा भेंट कर अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के निर्देशन पर इंडियन रेडक्रास अध्यक्ष जिलाधिकारी सी रविशंकर एवं सचिव डॉ. नरेश चौधरी के संयोजन में अभियान एक पखवाड़े तक चलेगा। रेडक्रास के स्वयंसेवक लोगों को कम से कम दस पौधे रोपित करने के लिए जागरूक करेंगे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि ग्रीन हरिद्वार स्वच्छ हरिद्वार बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक करना होगा।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने कहा कि मानव एवं प्रकृति एक दूसरे के पूरक हैं। प्रकृति के बिना हमारा अस्तित्व संभव नहीं है। प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। इस दौरान डॉ. नलिन्द, डॉ. अमन, डॉ. अवधेश, डॉ. भावना, डॉ. अंजलि, डॉ. वैशाली, डॉ. मनीष, डॉ. स्वपनिल, डॉ. उर्मिला पांडेय, विकास देशवाल, कमल गुजराल, पूनम, शैलजा, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed