फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Grant to the contractor

ठेकेदार को दे दिया पशुपालकों का अनुदान

Sat, 13 May 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार।
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार। Updated Sat, 13 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कृषि विभाग की डेयरी आधारित फसल प्रणाली के तहत किसानों को दी जाने वाली सरकारी अनुदान में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। योजना के तहत गाय खरीदने के लिए दिया जाने वाला 40 लाख रुपये का अनुदान किसानों को देने के बजाय पुरकाजी, मुजफ्फर नगर उत्तरप्रदेश के गाय-भैंस के कारोबारी ठेकेदार को दे दी गई। जबकि शासनादेश में साफ है कि अनुदान केवल लाभार्थियों को ही दिया जाना है।

यह अनियमितता वित्तीय वर्ष 2015-16 के तहत हुई। सभी भुगतान वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में ही किए गए हैं। हद तो यह है कि कृषि विभाग ने लाभार्थियों की ओर से खरीदी गायों का बीमा कराने के लिए बीमा धन भी इसी व्यक्ति की फर्म को जारी कर दिया।          
विज्ञापन


गोविंदपुरी ज्वालापुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सचिन संत की ओर से सूचना का अधिकार के के तहत जुटाए अभिलेखों के माध्यम से कृषि विभाग में केंद्रीय वित्त पोषित कई योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है। सचिन ने कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने भ्रष्टाचार के प्रमाण प्रस्तुत कर दोषियों को दंडित कराने की मांग की। अब उन्होंने  केंद्रीय वित्त पोषित कृषि अनुदान योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के अभिलेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेेजे हैं।        
विज्ञापन
विज्ञापन

     
डेयरी आधारित फसल प्रणाली में लाभार्थी को गाय स्वयं खरीदने पर कृषि विभाग आवास व आहार के लिए अनुदान देता है, लेकिन कृषि विभाग ने लाभार्थी से पुरकाजी मुजफ्फरनगर के एक ही ठेकेदार से गाय खरीदवाने के साथ ही अनुदान सीधे लाभार्थी को देने के बजाय ठेकेदार को दे दिया। सचिन ने अधिकारियों को बताया कि ठेकेदार के बारे में जब उन्होंने सूचना मांगी थी तो विभाग ने इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।  कृषि विभाग में कार्यरत कर्मियों के नाम पर भी भुगतान के प्रमाण प्राप्त अभिलेखों और बिलों में मौजूद हैं। हालांकि जिला कृषि अधिकारी जेपी तिवारी का कहना है कि कुछ भी गलत नहीं किया गया है। सब कुछ ठीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed