फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Grant of marriage of daughters reached in accounts

लाभार्थियों के खातों में पहुंचा बेटियों के विवाह का अनुदान

Sat, 26 Feb 2022 10:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
Grant of marriage of daughters reached in accounts
गरीब बेटियां के हाथ पीले करने के बाद अनुदान को भटक रहे माता-पिता के बैंक खातों में सहायता राशि पहुंच गई है। आचार संहिता के कारण अनुदान राशि की ढाई करोड़ से अधिक का भुगतान नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से गरीबों के कल्याण के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रहा है। इनमें एक योजना गरीबों की बेटियों के लिए शादी अनुदान योजना भी शामिल है। योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और विधवा पेंशन ले रही गरीब परिवारों की बेटियों के शादी पर एकमुश्त 50 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है। योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति के गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार, जिनकी मासिक आय अधिकतम 4000 रुपये या फिर बीपीएल कार्ड धारक हों को योजना का लाभ मिलता है। अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य परिवार की विधवा महिला जो समाज कल्याण से संचालित विधवा पेंशन धारक है, वह भी इस योजना के दायरे में आती है। इसमें बेटी की शादी कराने के बाद सब रजिस्ट्रार कार्यालय से शादी का पंजीकरण प्रमाणपत्र आवेदन पत्र के साथ लगाना होगा। एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को योजना का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए जनपद भर के 531 पात्रों की ओर से बेटियों का विवाह करने के बाद समाज कल्याण कार्यालय में पिछले साल आवेदन जमा कराए गए थे। योजना का लाभ दिलाने के लिए सरकार की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया था। पर बजट जारी करने से पहले ही आचार संहिता लग गई थी। जिससे पैसा लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करने का काम अटक गया था। अब सभी लाभार्थियों के बैंक खाते में अनुदान राशि का दो करोड़ 65 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेेथा ने बताया कि लाभार्थी अपने बैंक खातों से ट्रांसफर की राशि निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed