फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Government's achievements counted in the conference

Haridwar News: सम्मेलन में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Mon, 11 Mar 2024 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Government's achievements counted in the conference
भाजपा रानीपुर विधानसभा के चौक बाजार मंडल में ओबीसी मोर्चा की ओर से सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री मुनेश पाल, मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप सिंघानिया प्रजापति, जिला महामंत्री पवनदीप कुमार, पार्षद योगेंद्र सैनी, जिला मंत्री रजनी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मन्नू रावत आदि ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
विज्ञापन


प्रदेश मंत्री मुनेश पाल ने कहा कि केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूलों मेडिकल काॅलेजों में ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 33 आरक्षण प्रधानमंत्री मोदी की ओर से लागू किया गया है। संदीप सिंहानिया ने कहा कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने योजना की सौगात दी। इसमें पिछड़े वर्ग के हस्तशिल्प एवं स्वरोजगार करने वाले लोगों को सरकार की ओर से प्रशिक्षण, सब्सिडी लोन देकर लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सचिन सैनी, संजीव सैनी, मन्नू पाल, उपाध्यक्ष प्रदीप लोधी, अरविंद कुशवाहा, दिनेश प्रजापति, मनोज धीमान, प्रमोद कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed