फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Government should prepare for Kumbh on its behalf'

‘सरकार अपनी तरफ से रखे कुंभ की पूरी तैयारी’

Thu, 27 Aug 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
'Government should prepare for Kumbh on its behalf'
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरी से वार्ता करते आईजी कुंभ संजय गुंज्य? - फोटो : HARIDWAR
पुलिस महानिरीक्षक कुंभ संजय गुंज्याल ने संतों से मुलाकात कर महाकुंभ की तैयारियों को लेकर चर्चा की। संतों ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी तरफ से पूरी तैयारी करे। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की पूरी भीड़ उमड़ सकती है। संतों ने उम्मीद जताई कि मार्च तक कोरोना का संक्रमण कम हो जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल बृहस्पतिवार सुबह पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचे और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी आदि संतों से मुलाकात की। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने उन्हें अखाड़ा परिषद की बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में अभी काफी समय है, तब तक कोरोना को लेकर स्थितियां बदली होंगी। श्री महंत रविन्द्रपुरी ने प्रयागराज की तर्ज पर धर्मनगरी को सजाने की बात कही। आईजी संजय गुंज्याल ने अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत हरिगिरि महाराज से भी मायादेवी मंदिर परिसर में पहुंचकर मुलाकात की। पुलिस महानिरीक्षक कुंभ संजय गुंज्याल ने कहा कि महाकुंभ की तैयारियों को लेकर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश हैं कि तमाम कार्यों को समय से पहले पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

---------
मुख्यमंत्री के साथ आज होगी संतों की बैठक
हरिद्वार। महाकुंभ की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार शाम चार बजे सचिवालय परिसर में साधु-संतों के साथ मंथन करेंगे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में बुधवार को पारित हुए प्रस्तावों को सीएम के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed