फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Government's report card checked in organization's court

संगठन की अदालत में जांचा सरकार का रिपोर्ट कार्ड

Mon, 24 Feb 2020 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Government's report card checked in organization's court
निष्काम सेवा ट्रस्ट में भाजपा की और से आयोजित मंडल और जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग सत्र में उपस्थ? - फोटो : HARIDWAR
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत से ही भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन सकी है। लोकतंत्र की मजबूती में हमारा सबसे ज्यादा योगदान है और जिम्मेदारी भी है। कार्यकर्ताओं को अपने इस कर्तव्य का अहसास होना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को उन्होंने निष्काम सेवा ट्रस्ट में चल रहे भाजपा के मंडल और जिलाध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित किया। सत्र में सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी जांचा गया और ज्यादा जवाबदेही के साथ काम करने का मंत्र भी दिया।
विज्ञापन

देश के राजनीतिक परिदृश्य के बारे में भी चर्चा की और उत्तराखंड में वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव के संबंध में भी फोकस रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की अपनी एक संस्कृति और जिम्मेदारी है। हम सभी को इसका ध्यान रखकर कार्य करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी संबोधित किया। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के आने के बाद प्रति व्यक्ति आय के क्षेत्र में उत्तराखंड ने तरक्की है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनवाने के साथ ही भाजपा संगठन के बारे में भी विस्तार से चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि जो भी मंडल अध्यक्ष बने हैं। वे सब नए हैं। उन्हें यह सोचते हुए काम करना है कि हमें कीर्तिमान भी नया ही बनाना है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, कृषि मंत्री हरक सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स, जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, रोहित साहू, रीता चमोली, पूनम मखीजा, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed