{"_id":"8056bd14e4d070b31fa23e5b71e83396","slug":"golden-baba-became-the-center-of-attraction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षण का केंद्र बने गोल्डन बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षण का केंद्र बने गोल्डन बाबा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। स्नान के दौरान सोने के जेवरों से लदे गोल्डन बाबा उर्फ सुधीर कुमार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। उन्होंने अपने भक्तों के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा स्नान किया और गंगाभक्तों से गंगा की स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे भक्तों की टोली के साथ हरकी पैड़ी पहुंचे गोल्डन बाबा को देेखने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखा। मीडियाकर्मियों ने भी उन्हें हाथोंहाथ लिया। गंगातट पर पत्रकारों से बात करते हुए गोल्डन बाबा ने कहा कि अर्द्धकुंभ का यह महापर्व पुण्य कमाने का बड़ा अवसर है। इस दौरान गंगा में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। कहा कि गंगा की स्वच्छता इस समय सबसे बड़ा मुद्दा है। हम सभी का कर्तव्य है कि गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए सजग रहे। गंदगी गंगा में न डालें। सोने के आभूषणों से लकदक गोल्डन बाबा जितनी देर तक गंगा तट पर रहे उनके आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन