फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Going to the police rattling traders siege

घेराव करने जा रहे व्यापारियों की पुलिस ने नोंकझोक

Tue, 30 Aug 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Tue, 30 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
 दो दिन पहले व्यापारी नेता की पिटाई के आरोपी जूना अखाड़े के साधुओं की गिरफ्तारी नहीं होने पर मंगलवार को व्यापारी भड़क उठे। जिला व्यापार मंडल ने आरोपी साधुओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जूना अखाड़े का घेराव करने के लिए जाते व्यापारियों की पुलिस से भी नोंकझोंक हो गई।
विज्ञापन


जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि के नेतृत्व में व्यापारियों ने दो दिन पहले हुई व्यापारी विनोद मिश्रा के साथ मारपीट के आरोपी जूना अखाड़े के साधुओं की गिरफ्तारी के लिए नारेबाजी की। यहां से व्यापारी नेता मशाल जुलूस के साथ जूना अखाड़े की ओर बढ़ने लगे। यहां पर पुलिस की और व्यापारियों के बीच  जमकर नोंकझोंक हुई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि भाजपा एवं व्यापारी नेता विनोद मिश्रा के साथ जूूना अखाड़े के साधुओं द्वारा मारपीट दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप, व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री संजय त्रिवाल ने आरोपी साधुओं की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मशाल जुलूस में सुरेेश गुलाटी, कैलाश केसवानी, अनिरुद्घ भाटी, संजीय नैय्यर, शिव कुमार कश्यप, पार्थ दूबे, रोहित शुक्ला, सतीश शर्मा, सतविन्द सिंह, रवि चौहान, विक्की प्रधान, अंकित शर्मा, दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed