{"_id":"577020ee4f1c1bca7379ace2","slug":"goblet-disengages-from-the-examination-of-several-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम ने छुड़वा दी कई अभ्यर्थियों की परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम ने छुड़वा दी कई अभ्यर्थियों की परीक्षा
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित की गई समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में जाम बड़ा बाधक बन गया। कई सेंटरों पर परीक्षार्थी देर से पहुंचे जिस कारण उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। इस दौरान कई सेंटरों पर गहमा गहमी भी हुई। कई परीक्षार्थी बिना परीक्षा दिए ही वापस लौट गए। परेशान परीक्षार्थियों ने उन्हें परीक्षा देने की अनुमति देने अथवा परीक्षा दोबारा कराने की अपील प्रशासन से की लेकिन प्रशासन की ओर से कोई राहत नहीं दी गई।
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को समीक्षा अधिकारी की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए शहर और देहात में कई जगह सेंटर बनाए गए थे इसके लिए कई परीक्षार्थी देहरादून तथा आसपास के क्षेत्रों से भी आए थे । इनमें से कुछ सुबह से लग रहे जाम के कारण निर्धारित दस बजे परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंच पाए। बहादराबाद क्षेत्र के रोहालकी स्थित परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचे देहरादून और ऋषिकेश के कई परीक्षार्थियों को केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। इस पर परीक्षार्थियों ने विरोध जताया बार-बार आग्रह करने के बाद भी उन्हें अनुमति नहीं दी गई। देहरादून से आए प्रेम कुमार ने बताया कि जिस बस में वे सवार थे उसमे कई और भी परीक्षार्थी शमिल थे शांतिकुंज के पास वे करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे इसलिए देरी से पहुंचे लेकिन परीक्षा कें द्र व्यवस्थापक ने उनकी समस्या को नहीं समझा। काफी देर तक आग्रह और विरोध जताने के बाद भी यहां से कई परीक्षार्थियो को वापस लौटना पड़ा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकरियों को भी अपनी समस्या बताई लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इस बारे में केंद्र व्यवस्थापक रामकुमार सिंह का कहना है कि सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक परीक्षार्थियों को अंदर आने देने की अनुमति थी उन्होंने 10 बजकर 17 मिनट तक अनुमति प्रदान की इसके बाद गेट बंद कर दिया गया था। परीक्षा केंद्र में किसी ने कोई विरोध नहीं किया गया । दूसरी और जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने बताया कि इस बारे में शिकायत मिली थी लेकिन प्रशासन इस मामले मे कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता। नोडल अधिकारी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट केवल व्यवस्थागत सहयोग के लिए होते हैं। इसलिए उन्हें बताया गया कि जाम जैसी परिस्थितियों के कारण अतिरिक्त समय देने का कोई प्रावधान नहीं होता है। यह परीक्षार्थी को खुद ही मैनेज करना चाहिए था। इस बारे में प्रशासन के स्तर पर कोई मदद नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
----- राजेश शर्मा