फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Goats burnt alive by setting fire to hut, lawsuit

Haridwar News: झोपड़ी में आग लगाकर बकरियों को जिंदा जलाया, मुकदमा

Fri, 02 Jun 2023 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Goats burnt alive by setting fire to hut, lawsuit
सिडकुल थाना क्षेत्र में झोपड़ी में आग लगाकर बकरियों को जिंदा जलाने और व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक इकरार शाह निवासी ग्राम हजारा ग्रंट थाना सिडकुल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। छह बकरियों का पालन कर दूध बेचकर परिवार का गुजर बसर कर रहा था। उसके पड़ोसी जैनल, जफरुल, सद्दाम और जयानुल ने रंजिशन 17 अप्रैल 2022 की शाम को झोपड़ी में आग लगा दी। उसकी बेटी बकरियों को आग से बचाने के लिए भागी। दो बकरियों बाहर निकालकर बचा लिया, जबकि चार बकरियां जिंदा जल गई। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बाद पड़ोसियों ने फैसले का दबाव बनाया। 18 अप्रैल की सुबह लाठी डंडों से परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने का यही नतीजा होगा। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जैनम, जफरुल, सद्दाम, जयानुल निवासी ग्राम हजारा ग्रंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed