फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Girl's body recovered from stone power house

पथरी पॉवर हाऊस से युवती का शव बरामद

Sun, 17 May 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Girl's body recovered from stone power house
गंगनहर में धकेल दी गई युवती का शव रविवार को पथरी पावर हाउस पर अटका हुआ मिला। गंगनहर से शव को निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, पुलिस ने युवती की हत्या के आरोपी प्रेमी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रानीपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती 12 मई को लापता हो गई थी। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को मौखिक तौर पर शिकायत की थी। शुक्रवार को युवती के घर पहुंचे गांव मखियाली लक्सर निवासी अंकित पुत्र बलवीर ने जानकारी दी थी कि परिजनों के शादी से इनकार करने पर उन दोनों ने गंगनहर में छलांग लगाई थी। हालांकि राहगीरों ने उसकी जान बचा ली थी, लेकिन युवती डूब गई थी। बाद में पुलिस की पूछताछ में युवक ने कबूला था कि युवती उससे शादी की जिद पर अड़ी थी। शादी की बात को लेकर हुई नोंकझोंक के दौरान उसने उसे गंगनहर में धक्का दे दिया था। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को युवती का शव पथरी पावर हाउस से बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिजनों ने कर ली है। युवक को युवती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed