फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   gharh will become the engine of growth of the district: CM

घाड़ बनेगा जिले के विकास का इंजन: सीएम

Mon, 16 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 16 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि घाड़ क्षेत्र को जिले के विकास का इंजन बनाना है। इसके लिए घाड़ क्षेत्र की नदियों पर पुलों और सड़कों आदि के निर्माण के लिए 350 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य चल रहे हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को बुधवाशहीद गंाव में आल इंडिया बंजारा संघ की बैठक और वालीबाल टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान सीएम ने बंजारा समाज के लिए छात्रावास स्कूल बनाए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि  बिहारीगढ़ से रोशनाबाद और क्षेत्र के अन्य नदियों पर समस्त पुलों के निर्माण व सड़क निर्माण के लिए साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये के कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन

 इससे किसानों को अपनी फसलों को शहर तक ले जाने में दिक्कत नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने बंजारा समाज के लिए एक छात्रावास स्कूल बनाए जाने की घोषणा की। इसके अलावा  बंजारे समाज को आरक्षण की परिधि में लाने के लिये प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने की बात कही। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए बनाई गई घाड़ विकास परिषाद से चहुमुखी विकास होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस मौके पर महाराष्ट्र के एक एमएलसी हरिभाव राठौर ने विचार रखे। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक हरिदास, आल इंडिया बंजारा संघ के प्रदेश अध्यक्ष गुरुनाम सिंह राठौर, जगीर सिंह बरतिया, शेर सिंह, जसवंत सिंह, अरुणा कुमार, बरखा रानी, सुरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, पूर्व मंत्री असलम खान, राव फरमूद, संजय सैनी, शंभू सिंह, विजयपाल, रामेश्वर सिंह, संदीप कुमार, नितिन राठौर, अमित राठौर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed