फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gayatri Parivar 400 districts will take the torch

गायत्री परिवार 400 जिलों में निकालेगा मशाल यात्रा

Wed, 11 Jan 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Wed, 11 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शंतिकुंज परिवार भारतीय संस्कृति की ध्वजा फहराने के लिए स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आज बृहस्पतिवार को युवा चेतना दिवस के रूप में मनाएगा। इसके अंतर्गत देशभर के 400 जिलों को लक्ष्य बनाकर कार्ययोजना बनाई गई है।  पिछले एक वर्ष से इसकी तैयारी के लिए इन जिलों से 12 से 15 चयनित प्रतिनिधियों को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज  में भविष्य निर्माता शिविरों के माध्यम से तैयार किया गया है। 12 जनवरी को एक साथ देशभर में युवा चेतना जागरण मशाल यात्रा निकलेगी।

   शांतिकुंज के  प्रमुख डा. प्रणव पंड्या ने कहा कि देश की 65 फीसदी आबादी युवा है। इन्हें जाग्रत करने एवं सकरात्मक दिशा देने के लिए शांतिकुंज इस को युवा क्रांति वर्ष के रूप में मना रहा है। इस साल युवा जोड़ो अभियान को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को सृजनशील बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सृजन कार्यों में लगाने को गति दी जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक  केदार प्रसाद दुबे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श वाक्य बनो और बनाओ के उद्देश्य को लेकर शांतिकुंज परिवार इस वर्ष कई कार्यक्रम करेगा। इसके अंतर्गत चौदह लाख नए युवाओं को  जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पैंतालीस सौ युवा उत्कर्ष शिविर तथा छह हजार सात सौ शिक्षण संस्थानों में डिवाइन वर्कशॉप किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के लिए शांतिकुंज तथा देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त युवा सक्रियता के साथ जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed