{"_id":"5e7e23cf8ebc3e769666fee4","slug":"gayatri-family-gave-one-crore-to-the-state-government-haridwar-news-drn3403472166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री परिवार ने प्रदेश सरकार को दिए एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री परिवार ने प्रदेश सरकार को दिए एक करोड़
विज्ञापन
उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को एक करोड़ का चेक देते अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांत?
- फोटो : HARIDWAR
कोरोना से लड़ने के लिए सरकार का सहयोग करने के लिए अब कई धार्मिक संस्थाएं भी आगे आई हैं। अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा है। वहीं दूसरी ओर मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। ट्रस्ट ने बृहस्पतिवार को भी 11 लाख रुपये का चेक जिला प्रशासन को दिया था।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष प्रतिनिधि के रूप में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक शांतिकुंज पहुंचे, जहां डॉ. प्रणव पंड्या ने उन्हें एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान डॉ. पंड्या ने कहा कि शांतिकुंज के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है। इस वाक्य को आदर्श वाक्य मानते हुए पहले की तरह सरकार के साथ इस विषम काल में गायत्री परिवार मुस्तैदी से खड़ा है।
उन्होंने कहा कि जब भी राज्य में प्राकृतिक आपदा आई तब तब गायत्री परिवार सदैव मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहा है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने गायत्री परिवार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई विपत्ति आई गायत्री परिवार ने दिल खोल कर सहयोग किया है।