{"_id":"617eabeeee0b1253dc48cd06","slug":"gas-pipeline-damaged-while-pouring-drinking-water-line-haridwar-news-drn3949607161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: पेयजल लाइन डालते समय क्षतिग्रस्त हुई गैस पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: पेयजल लाइन डालते समय क्षतिग्रस्त हुई गैस पाइप लाइन
Mon, 01 Nov 2021 10:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनखल क्षेत्र में पेयजल की नई पाइप लाइन डालते समय गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप लाइन से गैस लीकेज होने से हड़कंप मच गया।
जल संस्थान की ओर से शहर के कई इलाकों में पेयजल की नई पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। रविवार को कनखल के शिवपुरी में पानी की नई पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा था। इस इलाके में भूमिगत गैस पाइप लाइन होने के कारण जल संस्थान की ओर से खुदाई का कार्य मशीनों की बजाय श्रमिकों से कराया जा रहा है। खुुदाई के दौरान गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
इससे गैस लीकेज होने से लोगों में हड़कंप मच गया। खुदाई कर रहे मजदूरों ने लीकेज वाले स्थान पर मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया। साथ ही सूचना गेल के अधिकारियों को दी। गेल के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन को ठीक किया। जल संस्थान के जेई आशीष ने बताया कि गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उसे ठीक कर पेयजल लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है।