{"_id":"572a424a4f1c1b4e345ccfd1","slug":"gas-cylinder-explodes-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर फटा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर फटा, चार घायल
hridwar uttrakhanda india
Updated Thu, 05 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर फटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशनाबाद। सिडकुल थानाक्षेत्र में रावली महदूद गांव में एक मकान में बुधवार की तड़के गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर फटने से मकान की दीवार गिर गई। घर के दूसरे कमरे में मौजूद दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर जौलीग्रांट भर्ती कराया गया है। तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
रावली महदूद में चतरू पाल ने अपना मकान किराये पर दिया हुआ है। एक कमरे में रहने वाला गणेश (28) पुत्र मोहन लाल सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता है। मंगलवार की देर शाम गणेश ने अपने कमरे में खाना बनाया। खाना खाकर ड्यूटी पर चला गया। वह गैस के चूल्हे का बटन बंद करना भूल गया। बुधवार की सुबह करीब छह बजे वह अपने कमरे पर पहुंचा और जैसे ही कमरे में प्रवेश किया तो क्षेत्र में बिजली गुल होने के चलते हुए उसने उजाला करने के लिए माचिस की तिल्ली जलाई। जैसे ही उसने तिल्ली जलाई तो कमरे में भरी गैस ने आग पकड़ ली। सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। आग लगते ही सिलेंडर फट गया और कमरे की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से दूसरे कमरे में सो रहे दो बच्चे व एक महिला घायल हो गए। वहीं कमरे में खड़ा गणेश बुरी तरह से आग से झुलस गया। धमाके की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी साथ ही गंभीर घायल गणेश को जिला अस्पताल पहुंचा। गणेश की हालत गंभीर होने पर जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया। वहीं घायल महिला अनीता को कनखल स्थित मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अनीता के दोनों बच्चों को पास के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन