फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ganga Dussehra Dharmnagri pack for

गंगा दशहरा के लिए धर्र्मनगरी पैक

Mon, 13 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Mon, 13 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। गंगा दशहरा स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार सुबह से ही बड़ी संख्या में कुंभनगरी में श्रद्धालुओं की आमद हुई। ये सिलसिला दिन भर चलता रहा। हाईवे से लेकर शहर के अंदर की पार्किंग वाहनों से पैक हो गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने कई लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए तैयारी ली है। हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक चप्पे चप्पे पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। मेला क्षेत्र को 12 जोन और 40 सेक्टरों में विभाजित करते हुए एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ और एसएसपी राजीव स्वरुप ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया जाए। कहा कि हरकी पैड़ी क्षेत्र के गंगा घाटों पर अधिक समय तक भीड़ को न ठहरने दें बल्कि समय समय पर गंगा घाट खाली कराए जाते रहे।  सीसीटीवी कैमरों से मेला क्षेत्र में भीड़ के दबाव का जायजा लेते रहे और यदि किसी स्थान पर अधिक भीड़ होती है तब उस क्षेत्र के अफसर को सूचना दे दी जाए। कुंभनगरी आ रही ट्रेनों से आ रहे श्रद्धालुओं का आंकड़ा भी अपडेट करते रहे। एसएसपी ने कहा कि अपर रोड की  राम प्रसाद की गली पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कहा कि पहले बाहरी पार्किंगों में वाहन पार्क कराए जाएं और फिर अंदर की पार्किंगों का इस्तेमाल करें। जिससे की यदि किसी वाहन में बुजुर्ग, बीमार अथवा परेशान व्यक्ति हो उसे यातायात के दबाव को देखते हुए जाने दिया जाए।
विज्ञापन


डायवर्जन प्लान रहेगा लागू, भारी वाहन प्रतिबंधित
हरिद्वार, गंगा दहशरा स्नान पर्व को संपन्न कराने में जुटी हरिद्वार पुलिस ने यातायात प्लान भी बनाया है। हाईवे पर यातायात का दबाव न होने पर व्यवस्था सामान्य ही रहेगी। यदि दबाव बढ़ता है तो तब डायवर्जन की व्यवस्था लागू की जाएगी। भारी वाहन की नो एंट्री सोमवार रात से ही लागू कर दी जाएगी और मेला समाप्त होने तक भारी वाहन हाईवे पर नहीं दौड़ सकेंगे। दिल्ली-रुड़की की ओर से आ रहे वाहन मिलिट्री तिराहा से लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरुपुर, शंकराचार्य चौक से होते हुए सीधे  हरिराम इंटर कालेज मैदान एवं बैरागी कैंप पार्किंग में पार्क होंगे। शहर के पार्किंग स्थलों के फुल होने पर बैरागी कैंप पार्किंग का इस्तेमाल पूरी तरह से किया जाएगा। यदि दिल्ली जा रहे यातायात का दबाव अधिक होता है तब उस दशा में बैरागी मोड़ से दक्षद्वीप, जगजीतपुर से लक्सर मार्ग होते हुए रुड़की की ओर भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश से बिजनौर जा रहे वाहन रोडीबेलवाला की तरफ जाएंगे। हाईवे पर यातायात व्यवस्था गड़बड़ाती है तो वीआईपी घाट के ठीक सामने से भीमगोडा बैराज, काली मंदिर होते हुए भेजा जाएंगे। जिसे रुड़की की तरफ जाना है उसे चंडीचौक से शंकराचार्य चौक की तरफ लाया जाएगा।

ऑटो रिक् शा एवं विक्रम का प्लॉन- ऋषिकेश की ओर से आ रहे तिपहिया वाहन यातायात का दबाव होने पर जयराम आश्रम मोड़ तक ही आ सकेंगे। वे वहीं से ही वापस लौटेंगे। ज्वालापुर से शिवमूर्ति चौक तक तिपहिया वाहन आ सकेंगे और तुलसी चौक की ओर से उनकी वापसी होगी। वाल्मीकि चौक् से से शिवमूर्ति तक कोई भी विक्रम/ऑटो रिक्शा नहीं आ जा सकेंगे ये क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। चंडीचौक से भी कोई वाहन अंदर नहीं आ सकेगा। -शंकराचार्य चौक से लेकर जयराम मोड़ हाईवे मार्ग तक तिपहिया वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed