फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   gang rape with sales girls

सेल्स गर्ल्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा

Thu, 28 Oct 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
gang rape with sales girls
मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आकर दवाइयों की घर-घर जाकर मार्केटिंग करने वाली सेल्स गर्ल्स को घर के अंदर खींचकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। आरोपी दो सगे भाई हैं। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली राकेंद्र कठैत के मुुताबिक मुजफ्फरनगर के एक गांव की युवती बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे कोतवाली पहुंची और पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह दवा कंपनी में सेल्स गर्ल्स है। उसने बताया कि वह डोर टू डोर जाकर दवाओं की मार्केटिंग करती है। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे पुराना औद्योगिक क्षेत्र में दवाओं की मार्केटिंग कर रही थी। इस दौरान जब वह एक घर के बाहर पहुंची तो घर में मौजूद दो युवकों ने उसे हाथ पकड़कर अंदर खींच लिया। इसके बाद बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह से बचकर शहर कोतवाली पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस युवती को लेकर मौके पर पहुंची। तब आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया। वहीं युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed